
जागरूक मुंबई न्यूज़
महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का मामला, जे.जे. मार्ग पुलिस ने दर्ज की FIR
मुंबई: जे.जे. मार्ग पुलिस ने 42 वर्षीय मोहित गंभीर के खिलाफ एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गंभीर ने कार्यस्थल और यात्राओं के दौरान उसे अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश की।
उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने नौकरी छोड़ी, लेकिन जब उसने लंबित वेतन मांगा तो आरोपी ने उसे धमकाया और बदनाम किया। आरोपी पर झूठी शिकायतें दर्ज करवाने का भी आरोप है। मामला IPC की संबंधित धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।