मुंबई शहरहोम

2 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित सुपारी जब्त

संवाददाता : सुधाकर नाडार

संवाददाता : सुधाकर नाडार 

मुंबई: मुलुंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित सुपारी जब्त

मुंबई पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित पान मसाला की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुलुंड पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर 8 जनवरी 2026 की सुबह ऐरोली टोल नाका के पास जुन्या जकात नाक्याच्या मोकळ्या जागेवर छापेमारी की, जिसमें 2 करोड़ 1 लाख 30 हजार 620 रुपये मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया गया।

पुलिस उपआयुक्त (परिमंडळ-3) श्री. हेमराजसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में मुलुंड पुलिस टीम ने सापळा रचून धाड टाकली। छापेमारी के दौरान 3 आयशर ट्रक, 10 अन्य वाहने और 1 कार सहित कुल 14 वाहनों को रोका गया। इन वाहनों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जब्त किए गए सामान में प्रमुख ब्रांड शामिल हैं:

Premium ZN-01 JAFRANI JARDA

Premium ZN-02 JAFRANI JARDA

Premium CASHGOLD Flavoured Pan Masala

VC5 Chewing Tobacco

RAT AIATA

TATA3HRAJ NIVAS सुगंधित पान मसाला

SAK गुटखा

ये सभी प्रतिबंधित उत्पाद 80 लाख 55 हजार 620 रुपये के थे। साथ ही जब्त 14 वाहनों की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 20 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 2 करोड़ से अधिक का प्रतिबंधित सामान और वाहन जब्त किए गए।

इस मामले में विक्रोळी पुलिस ठाणे में भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 274, 275, 123, 3(5) तथा अन्न सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं (कलम 26(2)(p), 27(3)(d), 30(2)(e), 59 व 63) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में आदिल अबुबकर शेख (37 वर्ष) और सिराज उनउत्लहक सिद्धकी (30 वर्ष) सहित कुल 10 लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई गुटखा माफिया के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति का हिस्सा है, जिससे मुंबई में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तंबाकू उत्पादों की तस्करी पर लगाम लगाने की उम्मीद जगी है। तस्करों में खलबली मच गई है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि ऐसी कार्रवाई जारी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button