महाराष्ट्रहोम

हत्या से पहले डाला व्हाट्सएप स्टेटस

परभणी में दिल दहला देने वाली वारदात

परभणी में दिल दहला देने वाली वारदात – पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के परभणी जिले के सोनापुर टांडा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय विजय राठौड़ ने अपनी पत्नी विद्या (30) की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

हत्या से पहले डाला व्हाट्सएप स्टेटस।          पुलिस के मुताबिक, विजय अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। हत्या से पहले ही उसने विद्या की तस्वीर के साथ शोक संदेश व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दिया था, जिससे यह साफ होता है कि घटना पूरी तरह सोची-समझी साजिश थी।

खेत में हुआ हमला गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विद्या अपने पिता के खेत पर मौजूद थी। तभी विजय वहां पहुंचा और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। अचानक विजय ने धारदार हथियार से विद्या के सीने, पेट और पीठ पर 10 से 12 वार कर दिए। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पति-पत्नी में चल रहा था तनाव पुलिस जांच में सामने आया कि शादी को लगभग 13–14 साल हो चुके थे। उनके एक 12 वर्षीय बेटा और एक छोटी बेटी भी है। लेकिन विजय को अक्सर विद्या पर शक रहता था, जिसके चलते दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। कुछ दिन पहले विवाद के बाद विद्या मायके चली गई थी।

केस दर्ज – सास और देवर पर भी आरोप विद्या के पिता दिगंबर जाधव की शिकायत पर जिंतूर पुलिस ने विजय, उसकी मां और छोटे भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विद्या के पिता ने आरोप लगाया कि सास और देवर दहेज को लेकर विद्या को परेशान करते थे।        पुलिस इंस्पेक्टर गजेंद्र सरोदे ने बताया कि विजय पहले मुंबई में ट्रक ड्राइवर था। करीब सात महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी और गांव वापस लौट आया। इसके बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़े और बढ़ गए थे।

इस घटना से गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button