
🛑 15 साल से फरार आरोपी को मुंबई पुलिस ने दबोचा–अंटोप हिल पुलिस की बड़ी कामयाबी 🛑
जागरूक मुंबई न्यूज़ | विशेष रिपोर्ट
मुंबई – अंटोप हिल पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को चतुराई और सूझबूझ से गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में IPC की धारा 324, 506(2), 504 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था (गु.क्र. 97/2010), और वह तब से फरार था।
आरोपी की पहचान:
अभिषेक उर्फ सनी प्रकाश दारोले (उम्र 44 वर्ष), निवासी – राठी चाल, सायन कोळीवाडा, मुंबई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने पहले उसके रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ कर गोपनीय जानकारी एकत्र की। इस दौरान यह जानकारी मिली कि आरोपी कर्जत क्षेत्र में रह रहा है, लेकिन वहां दबिश देने पर वह हाथ नहीं लगा।
बाद में सूचना मिली कि आरोपी अपनी बीमार मावशी स्वाती चोरघे से मिलने आने वाला है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर सायन इलाके में जाल बिछाया और आरोपी को मौके पर धर दबोचा। आधार कार्ड जांच के बाद उसकी पहचान की पुष्टि हुई और उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुई:
पुलिस उपायुक्त (परिक्षेत्र 4) रागासुधा आर. सो.
सहायक पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र धिवार
(सायन विभाग)
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री केशवकुमार कसार
पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) श्री गोपाल भोसले
पुलिस निरीक्षक (कार्यालय/सूचना) श्री समीर कांबळे
गिरफ्तारी दल में शामिल अधिकारी:
पुलिस उपनिरीक्षक अरफात सिद्दीकी
पुलिस हवलदार गोरख सानप
पुलिस हवलदार शिवाजी दहिफळे
पुलिस शिपाई अनिल राठोड
अंटोप हिल पुलिस की इस सफल कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। 15 साल से फरार आरोपी को पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन टीम ने सूझबूझ और समर्पण से इसे अंजाम दिया।
— जागरूक मुंबई न्यूज़
(ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए)