मुंबई उपनगरहोम

मुंबई: ड्रग पेडलर्स ने पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस पर किया हमला

दो सिपाही घायल

मुंबई: ड्रग पेडलर्स ने पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस पर किया हमला, दो सिपाही घायल

मुंबई: महानगर में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा घटना देवनार क्षेत्र की है, जहां मंगलवार देर रात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर ड्रग पेडलर्स ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिस सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, देवनार पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर नज़र रख रही थी। इसी बीच पुलिस ने इलाके में घूम रहे दो युवकों को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ड्रग पेडलिंग के धंधे से जुड़े हुए हैं। रोकने पर उन्होंने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में दो सिपाहियों को छुरा घोंप दिया गया। घायल सिपाहियों को तुरंत नजदीकी राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने हमला करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। इस घटना से स्थानीय पुलिस बल में आक्रोश फैल गया है। एक अधिकारी ने कहा, “ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला करना गंभीर अपराध है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button