मुंबई उपनगरहोम

गोवंडी पुलिस ने 45 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश

36.35 लाख रुपये नकद बरामद,

गोवंडी पुलिस ने 45 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश 36.35 लाख रुपये नकद बरामद, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

मुंबई। गोवंडी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 45 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने छह दिनों तक गुप्त रूप से जांच कर बिहार के दूरदराज इलाकों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी की गई रकम में से 36 लाख 35 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए।

मामला क्या है? 19 सितंबर 2025 की रात करीब 8 बजे शिकायतकर्ता तेजप्रकाश डांगी (निवासी- भक्ती पार्क, वडाला, मुंबई) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ड्राइवर और नौकर नितेशकुमार महतो और राहुलकुमार महतो ने विश्वासघात करते हुए उनकी कार में रखे 45 लाख रुपये नकद से भरा बैग चोरी कर लिया और फरार हो गए।

शिकायत पर गोवंडी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 505/25 धारा 406, 416(4), 416(7), 34 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

बिहार से हुई गिरफ्तारी पुलिस को पता चला कि आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और वहीं छिपे हुए हैं। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस उपायुक्त (परिमंडल 6) और सहायक पुलिस आयुक्त (चेंबूर विभाग) के मार्गदर्शन में गोवंडी पुलिस थाने की अपराध शाखा टीम को मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार भेजा गया। टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच की मदद से लगातार छह दिनों तक खुफिया तौर पर निजी वाहन से बिहार में तलाश की और समस्तीपुर जिले के दूरदराज इलाके से आरोपियों को शातिर तरीके से गिरफ्तार कर मुंबई लाया। गिरफ्तार आरोपी

1. नितेश रामविलास महतो

2. दीपककुमार रामविलास महतो

बरामदगी  :  चोरी की गई रकम: 45 लाख रुपये।           बरामद रकम: 36 लाख 35 हजार 600 रुपये

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन : इस कार्रवाई को मुंबई पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं सुरक्षा) श्री सत्यनारायण चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त (पूर्व विभाग) श्री महेश पाटील, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल 6) श्री समीर शेख, और सहायक पुलिस आयुक्त (चेंबूर विभाग) श्री रामराव ढिकले के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री पंढरीनाथ सावंत की प्रत्यक्ष देखरेख में पुलिस निरीक्षक क्षिटसागर, निरीक्षक (गुन्हे) निलेश पोळ और अपराध प्रकटीकरण अधिकारी उपनिरीक्षक नंदुलाल पाटील समेत पुलिस दल के अन्य जवानों ने विशेष भूमिका निभाई।

गोवंडी पुलिस की इस सफलता की मुंबई पुलिस मुख्यालय और स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button