मुंबई शहरहोम

गलत पहचान’ के चक्कर में हत्या,

थप्पड़ का बदला... 

मुंबई: थप्पड़ का बदला… 

बेकसूर भिखारी की बेरहमी से हत्या!

‘गलत पहचान’ के चक्कर में हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई (पवई): महज़ एक थप्पड़ का बदला लेने की सनक में दो युवकों ने एक बेकसूर की जान ले ली।

कुछ दिनों पहले पवई इलाके में दो शराबी युवकों का एक ऑटो रिक्शा चालक से विवाद हुआ था, जिसमें रिक्शा चालक ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया था।बदले की आग में अंधे आरोपी रात के वक्त धारदार हथियार लेकर रिक्शा स्टैंड पहुंचे।

वहां अंधेरे में सो रहे एक शख्स को उन्होंने वही रिक्शा चालक समझा और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि मृतक रिक्शा चालक नहीं, बल्कि वहां सोने वाला एक बेकसूर भिखारी था,

जिसका नाम मोहम्मद यूसुफ था।

वारदात के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच (युनिट 10) ने तुरंत एक्शन लिया। 

सीसीटीवी फुटेज की मदद से मुख्य आरोपी दीपक वर्मा को उस वक्त दबोच लिया गया, जब वह गुजरात भागने की फिराक में था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button