पुणेहोम

रिश्तों का कत्ल,

15 वर्षीय नाबालिग से सगे दादा और चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म,

रिश्तों का कत्ल,
बीड में 15 वर्षीय नाबालिग से सगे दादा और चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म,

दोनों आरोपी गिरफ्तार,

पारिवारिक और सामाजिक ताने-बाने को तार-तार करने वाली एक घिनौनी वारदात महाराष्ट्र के बीड जिले से सामने आई है।

15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके ही सगे दादा और चचेरे भाई द्वारा लंबे समय तक यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों कलयुगी रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है, आरोपियों ने, किसी को भी बताएगी तो तुझे जान से मार देंगे ऐसी धमकी देकर चुप करा कर रखा था उसे,

आरोपी पिछले काफी समय से नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे।

विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने और परिवार में बदनाम करने की धमकी दी जाती थी,

जिसके खौफ के कारण मासूम लंबे समय तक घुटती रही और किसी से कुछ नहीं कहा।

तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों के सामने खुला यह खौफनाक राज,

इस अमानवीय प्रताड़ना का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में पीड़िता की तबीयत अचानक बेहद गंभीर रूप से बिगड़ गई।

परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों को जांच के दौरान नाबालिग के साथ हुए इस कृत्य का संदेह हुआ। इसके बाद जब अस्पताल के विशेषज्ञों और काउंसलर्स ने पीड़िता को विश्वास में लेकर पूछताछ की,

तो उसने रोते हुए अपने दादा और चचेरे भाई की इस करतूत का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने पोक्सो (POCSO) सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत मामले को संज्ञान में लिया।

बयान दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर व गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button