
पवई में दूध के लिए रो रहे 4 साल के मासूम को पिता ने पीट-पीटकर मार डाला,

पवई इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी पिता ने अपने ही 4 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह भूख के मारे रो रहा था और दूध मांग रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
बच्चे के लगातार रोने और दूध मांगने से गुस्साए सनकी पिता ने अपना आपा खो दिया और उस पर लात-घूसों से हमला कर दिया। मासूम को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह अचेत हो गया।
परिजन और पड़ोसी जब तक उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शरीर पर अंदरूनी और बाहरी चोटों के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच और पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है।



