
पनवेल स्थित सार्वजनिक बांधकाम विभाग (PWD) कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक सीएनजी (CNG) कार में अचानक आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
चूंकि गाड़ी सीएनजी थी, इसलिए आस-पास के लोगों में सिलेंडर फटने का डर पैदा हो गया, जिससे सड़क पर ट्रैफिक और लोगों की भाग-दौड़ शुरू हो गई। कार्यालय के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दी। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है




