
“लव ट्रायंगल में खूनी खेल!”
“एक लड़की, दो दोस्त और खूनी अंजाम!”
“कहते हैं प्यार इंसान को सब कुछ भुला देता है, लेकिन जब यही प्यार सनक बन जाए… तो जिगरी दोस्त भी एक-दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं,
पुणे के गोखलेनगर में एक ऐसी ही खौफनाक वारदात हुई, जिसने ‘लव ट्रायंगल’ के चक्कर में एक हंसते-खेलते 23 साल के लड़के की जान ले ली।”
’23 वर्षीय हर्ष जाधव की हत्या’
“मृतक का नाम था हर्ष जाधव। हर्ष और मुख्य आरोपी अभिषेक पवार, दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे।
अभिषेक को हर्ष का उस लड़की के नजदीक आना कतई बर्दाश्त नहीं था। इसी जलन की आग में जलते हुए अभिषेक ने अपने दो दोस्तों—प्रथमेश धोत्रे और मारुति देवकर के साथ मिलकर एक खूनी साजिश रची,
उन्होंने हर्ष को रास्ते में घेरा और बेसबॉल स्टिक से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने की वजह से हर्ष ने दम तोड़ दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए।”
“वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी कानूनी शिकंजे से बचने के लिए पुणे से मुंबई की तरफ भागे,
पुणे पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और नवी मुंबई पुलिस को अलर्ट भेजा। अब शुरू हुआ चूहे-बिल्ली का खेल। आरोपियों को लगा कि वो शहर बदलकर बच जाएंगे, लेकिन नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपने खूफिया तंत्र और मोबाइल लोकेशन की मदद से जाल बिछा दिया।”
“आखिरकार, नवी मुंबई पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई और तीनों आरोपियों—अभिषेक, प्रथमेश और मारुति को नवी मुंबई से धर दबोचा गया,
पुलिस ने इन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पुणे पुलिस को सौंप दिया है। एक पल के गुस्से और झूठी शान ने एक तरफ एक बेगुनाह की जान ले ली, तो दूसरी तरफ तीन युवाओं का करियर और जिंदगी सलाखों के पीछे पहुंचा दी।”




