महाराष्ट्रमुंबई शहरहोम

Drugs

मुंबई: ₹6.65 करोड़ का ड्रग्स नष्ट, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुंबई: ड्रग्स मुक्त समाज बनाने के संकल्प के साथ मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए करीब 1275 किलो नशीले पदार्थ और 5,606 कोडीन युक्त कफ सिरप की बोतलें पूरी तरह नष्ट कर दी हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त माल की कुल कीमत ₹6.65 करोड़ आंकी गई थी।

नष्ट किए गए ड्रग्स: जब्त माल में कोकीन, मेफेड्रोन (एमडी), गांजा, चरस, हेरोइन, इफेड्रिन पाउडर और हाइड्रो गांजा जैसी कई तरह की नशीली दवाएं शामिल थीं।

20 जून 2026 को रायगढ़ जिले के तलोजा एमआईडीसी स्थित एक मान्यता प्राप्त रीसाइक्लिंग प्लांट में सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए, इन नशीले पदार्थों को बंद भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया। यह सफल कार्रवाई मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फंसालकर व देवेन भारती, विशेष पुलिस आयुक्त), संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) अनिल कुंभारे और ‘ड्रग डिस्पोजल कमेटी’ के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख और प्रत्यक्ष उपस्थिति में पूरी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button