मुंबई शहरहोम

चाकू से हमला

कुर्ला में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

मुंबई | जागरूक मुंबई न्यूज़

( रिपोर्टर: ब्रिज भूषण निषद )

कुर्ला पश्चिम के न्यू मिल रोड इलाके में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामले में कुर्ला पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता दगडू सोमा डामरे (53) की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। घटना 14 अगस्त 2026 की रात करीब 10:15 से 10:30 बजे के बीच कुर्ला पश्चिम स्थित न्यू मिल रोड, तानाजी चौक इलाके की एक सोसायटी में हुई।

बताया गया कि 24 वर्षीय आरोपी और घायल नितीन वाघ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घर में मौजूद चाकू से नितीन वाघ की छाती के बीचों-बीच वार किया तथा उसके बाएं हाथ पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद कुर्ला पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर 15 अगस्त 2026 को कुर्ला पुलिस थाने में हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना के पीछे के विवाद तथा आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button