मुंबई शहरहोम

पिता पर जानलेवा हमला

कालाचौकी में बुजुर्ग पिता पर जानलेवा हमला, बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई | जागरूक मुंबई न्यूज़

कालाचौकी पुलिस थाना क्षेत्र में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग पर उसके ही 35 वर्षीय बेटे द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को रात करीब 11 बजे कालाचौकी के अभ्युदयनगर इलाके में रहने वाले 90 वर्षीय श्रीधर शंकर रहाटे के साथ उनके बेटे का विवाद हुआ। बताया गया है कि बुजुर्ग ने अपने बेटे से नाश्ता लेकर आने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें जान से मारने के इरादे से सिर पर करीब 6 से 7 बार वार किया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद कालाचौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1) और 115(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

रिपोर्टर: सुधाकर नाडार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button