
नमस्कार! आप देख रहे हैं जागरूक मुंबई न्यूज़।
घाटकोपर पूर्व के टिळकमार्ग में महानगरपालिका के अत्याधुनिक स्कूल कॉम्प्लेक्स का भव्य लोकार्पण किया गया।
महापौर रितू तावडे और स्थानीय विधायक पराग शाह की प्रमुख मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
छह मंजिला इस नए स्कूल परिसर में फिलहाल चार महानगरपालिका स्कूल संचालित हो रहे हैं, जहां बालवाड़ी सहित करीब 789 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं।
स्कूल में 38 कक्षाओं के साथ कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, खगोलशास्त्र लैब, पुस्तकालय, मनोवैज्ञानिक थेरेपी लैब और वर्चुअल क्लासरूम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विधायक पराग शाह ने स्कूल की सुविधाओं के लिए 5 लाख रुपये की व्यक्तिगत सहायता देने की घोषणा भी की।
महापौर रितू तावडे ने कहा कि महानगरपालिका स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।घाटकोपर का यह नया स्कूल कॉम्प्लेक्स शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मापदंड स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जागरूक मुंबई न्यूज़ के लिए—आप तक पहुंची यह खास खबर।




