
अमरावती से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट यानी SNCU वार्ड में करीब सुबह साढ़े तीन बजे लगी।
हादसे के वक्त वार्ड में कई नवजात बच्चे भर्ती थे। दमकल विभाग, पुलिस और अस्पताल की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 39 नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस दर्दनाक हादसे में तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह किसी मेडिकल उपकरण में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।
अमरावती से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए देखते रहिए जागरूक मुंबई न्यूज़।




