
गंदगी और अस्वच्छ माहौल के बीच खाद्य सामग्री तैयार होने का आरोप, फूड लाइसेंस की जांच की मांग….
खाद्य सामग्री तैयार किए जाने वाले एक परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सामने आए वीडियो में परिसर के भीतर गंदगी और अस्वच्छ माहौल दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर चिंता जताई है।
वीडियो में दिखाई दे रही परिस्थितियों को लेकर लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है, वहां स्वच्छता के आवश्यक मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की जानी चाहिए।




