मुंबई में दही हांडी की तैयारियां तेज, कल गूंजेगा “गोविंदा आला रे!”
मुंबई में दही हांडी उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में आयोजकों और गोविंदा पथकों ने उत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। दही हांडी के आयोजन को लेकर मुंबई में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के कई इलाकों में मंच सजाए जा रहे हैं और ऊंचाई पर दही हांडी लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। गोविंदा पथक भी मानव पिरामिड बनाने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं।