मीरा-भायंदर ईस्ट के तपोवन विद्यालय में टिफिन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि पर्युषण पर्व के दौरान स्कूल की तरफ से छात्रों को कुछ खाद्य पदार्थ टिफिन में नहीं लाने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान एक छात्र अपने टिफिन में मेथी की भाजी लेकर स्कूल पहुंच गया। आरोप है कि मेथी की भाजी मिलने के बाद छात्र से 50 रुपये लिए गए, और उसकी नोटबुक पर इसे लेकर रिमार्क भी लिखा गया।