
एपीएमसी पुलिस थाना, नवी मुंबई
मोटर स्कूटी चोरी करने वाले 16 वर्षीय विधि संघर्षरत बालक से तीन चोरी की स्कूटियाँ बरामद।
नवी मुंबई क्षेत्र में मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और गुप्त मुखबिरों की सहायता से संदिग्ध का पता लगाया।




