मुंबई शहरहोम

₹११ करोड़ का सोना बरामद

१३ किलो सोने की चोरी: बोरीवली में विश्वासघात, ७२ घंटे में पुलिस की बेजोड़ कार्रवाई – ₹११ करोड़ का सोना बरामद

📰 जागरूक मुंबई न्यूज़ – क्राइम बुलेटिन | २५ जून २०२५

मुंबई – बोरीवली (पश्चिम) के एक नामचीन ज्वेलरी व्यापारी के साथ काम कर रहे एक विश्वासपात्र सहायक ने भरोसा तोड़ते हुए १३ किलो सोने की बड़ी चोरी को अंजाम दिया। लेकिन मुंबई पुलिस की सतर्कता और तेज़ कार्रवाई के चलते महज ७२ घंटों में इस हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझा लिया गया। गुजरात के जूनागढ़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹११ करोड़ से अधिक मूल्य का सोना बरामद किया गया।

घटना का विवरण:

सोने की बिक्री के बाद व्यापारी अजय धागडा और उनका सहायक जिग्नेश नाथाभाई कुछडिया फ्लैट पर लौटे थे। इसी दौरान जिग्नेश ने मौका पाकर दो बैगों में भरा कीमती सोना लेकर फरार हो गया। बोरीवली पुलिस स्टेशन में तुरंत मामला दर्ज किया गया।

तेज़ कार्रवाई:

डीसीपी आनंद भोईटे के मार्गदर्शन में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय खुफिया जानकारी के ज़रिए आरोपियों की गुजरात में लोकेशन ट्रैक की। राजकोट, पोरबंदर, जामनगर और जूनागढ़ जिलों में सघन तलाशी के बाद मुख्य आरोपी को जंगल से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी:

सोना: ११,१०७.०७ ग्राम (कीमत: ₹११,०१,७१,०२७/-)

महिंद्रा थार SUV: ₹२० लाख मूल्य

गिरफ्तार आरोपी:

1. जिग्नेश नाथाभाई कुछडिया (१९ वर्ष) – प्रमुख आरोपी

2. यश जिवाभाई ओडेदरा (२१ वर्ष)

3. नाथाभाई हरदासभाई कुछडिया (५० वर्ष)

तीनों को २४ जून २०२५ को मुंबई लाकर बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ३० जून २०२५ तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

मुंबई पुलिस की विजयी टीम:

नेतृत्व:

मा. पुलिस आयुक्त देवेन भारती

अपर आयुक्त (अपराध व सुरक्षा) सत्यनारायण चौधरी

अपर पुलिस आयुक्त शशिकुमार मीणा

डीसीपी परिमंडल ११ – आनंद भोईटे

एसीपी बोरीवली डिवीजन – सुनील जायभाये

व.पो.नि. – गणेश पवार

जांच दल में शामिल अधिकारी:

पो.नि. अतुल आव्हाड, सपो.नि. बाबुलाल शिंदे, सपो.नि. गणेश तोरगल, सपो.नि. गणेश तारगे, स.पो.नि. वैभव सांकुखे, पो.उप.नि. निलेश पाटील, संदीप गोरडे, वसीम शेख, मंगेश किरपेकर

तथा टीम के अन्य पुलिसकर्मी: साखरे, परीट, साळुंखे, देवकर, आहेर, शरमाळे, मस्के, मोरे, मंजुळे

जागरूक मुंबई न्यूज़ की विशेष टिप्पणी:

मुंबई पुलिस ने जिस तत्परता और रणनीति से इस अंतरराज्यीय सोना चोरी की गुत्थी को सुलझाया, वह सराहनीय है। आधुनिक तकनीक और ज़मीन पर मेहनत का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, टीम ने भरोसे के नाम पर हुए इस विश्वासघात का माकूल जवाब दिया।

📌 रिपोर्टर: सुधाकर नाडार 

📍 स्थान: बोरीवली, मुंबई

🗓 तारीख: २५ जून २०२५

⚠️ जागरूक रहें, सुरक्षित रहें!

🛡 मुंबई पुलिस – आपकी सेवा में तत्पर

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button