
दुबई से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन शेरा गिरफ्तार!
मुंबई की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया को धर दबोचा है। सलमान सलीम शेख उर्फ शेरा, जो दुबई से भारत में ड्रग फैक्ट्री चलवा रहा था, को 2 नवंबर 2025 को मुंबई में गिरफ्तार किया गया।
शेरा दुबई में रहकर अपने गुर्गों के जरिए भारत में MD, मेफेड्रॉन, केटामाइन जैसी ड्रग्स की फैक्ट्रियां चला रहा था। 3 अगस्त 2022 को मुंबई सेंट्रल के पास उसके एक गुर्गे से 995 ग्राम MD मेफेड्रॉन बरामद हुआ,
जिसके बाद रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुई।
UAE पुलिस ने उसे कुछ हफ्ते पहले पकड़ा,
और अब भारत लाकर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया।
शेरा के खिलाफ केस:
मुंबई (क्र. 56/23): 316 ग्राम केटामाइन + MD + 45 ग्राम चरस, वैल्यू 72 लाख।
अकोला (क्र. 532/24): 5.5 किलो इफेड्राइन, वैल्यू 1.38 करोड़।
तेलंगाना (क्र. 375/24): 170 किलो MD + 10 किलो अल्फाजोलम, वैल्यू 23 करोड़।
मुंबई (क्र. 97/25): 180 किलो MD, वैल्यू 46 करोड़।
पुराना केस (2015): 47 ग्राम MD, वैल्यू 94 हजार।
कुल नुकसान:
करोड़ों का ड्रग साम्राज्य धराशायी! ये गिरफ्तारी मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती, जॉइंट CP लक्ष्मी गौतम और ATS चीफ नवनाथ धवले के गाइडेंस में घाटकोपर यूनिट ने की।




