नवी मुंबईहोम

नाव पलटने से लापता तीन मछुआरों के शव बरामद

जागरूक मुंबई न्यूज |

रायगढ़ हादसा: नाव पलटने से लापता तीन मछुआरों के शव बरामद, पांच सुरक्षित

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसे में लापता हुए तीन मछुआरों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए। ये मछुआरे दो दिन पहले अरब सागर में नाव पलटने की घटना के बाद लापता हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को उरण के करंजा से आठ मछुआरों की एक नाव मछली पकड़ने के लिए अलीबाग के पास समुद्र में गई थी। लेकिन अचानक खराब मौसम और तेज बारिश के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मछुआरों ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी।        कड़ी मशक्कत के बाद पांच मछुआरे तैरकर सुरक्षित तट तक पहुंच गए, लेकिन तीन लोग लापता हो गए थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त रूप से व्यापक खोज अभियान चलाया। इस दौरान ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों की भी मदद ली गई।

सोमवार को डिघोद, सासावने और किहिम गांव के तटों से तीनों लापता मछुआरों – नरेश राम शेलार, धीरज कोली और मुकेश पाटिल – के शव बरामद किए गए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। यह हादसा फिर एक बार समुद्री क्षेत्रों में मौसम की अनदेखी करने के खतरों की ओर इशारा करता है। प्रशासन ने मछुआरों से खराब मौसम के दौरान समुद्र में न जाने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button