भिवंडी पुलिस का बड़ा एक्शन! ऑनलाइन सट्टेबाजी के कथित रैकेट का पर्दाफाश, 10 आरोपी गिरफ्तार!
मुंबई के गोरेगांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 32 मोबाइल फोन, 49 एटीएम कार्ड, 40 सिम कार्ड और 4 लैपटॉप जब्त किए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ा है। पुलिस को नेटवर्क के कई राज्यों तक फैले होने का संदेह है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।