

मुंबई के शिवाजीनगर से बड़ी खबर: शिवाजीनगर पुलिस थाने में दर्ज हत्या के मामले में मुंबई की 47वीं शहर सत्र अदालत ने आरोपी अफसर अब्दुल शेख उर्फ पंछी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत भी सजा सुनाई। पुलिस जांच में सामने आए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर यह फैसला सुनाया गया। मामले की प्रभावी जांच और पैरवी के लिए शिवाजीनगर पुलिस टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
रिपोर्टर: ब्रिज भूषण निषाद




