
मुंबई में बड़ी कार्रवाई: 10 किलो 90 ग्राम चरस जब्त, कीमत करीब 10.09 करोड़ रुपये
मुंबई के वर्ली यूनिट स्थित अमली पदार्थ विरोधी कक्ष (ANTF), अपराध शाखा ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस के पास बांद्रा पूर्व इलाके में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास से 10 किलो 90 ग्राम चरस बरामद की गई।
जब्त किए गए चरस की अनुमानित कीमत ₹10 करोड़ 9 लाख बताई गई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में वर्ली यूनिट की टीम द्वारा की गई। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।




