
दुबई कनेक्शन, बोगस कंपनी और 66 ATM कार्ड! जानिए कैसे मुंबई पुलिस ने किया इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़!
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच कक्ष-2) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मस्जिद बंदर पश्चिम में ‘जी. डी. ओवरसीज’ नाम की फर्जी कंपनी खोलकर साइबर ठगों के लिए करंट अकाउंट खोले जा रहे थे और एक्टिवेटेड सिम कार्ड दुबई भेजे जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को धर दबोचा है और कोर्ट ने इन्हें 8 जुलाई 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
बरामदगी: 66 ATM कार्ड, 122 चेकबुक, 15 पासबुक, 68 रबर स्टैंप और 12 अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड।




