
हंसी बनी जान की दुश्मन, चाकूबाजी के बाद आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के आग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बेबी गार्डन इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक अपने भाई के साथ अपनी दुकान के बाहर खड़ा होकर सामान्य बातचीत कर रहा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे फिरोज मंसूरी नामक व्यक्ति को यह गलतफहमी हो गई कि दोनों भाई उसे देखकर हंस रहे हैं और उसका मजाक उड़ा रहे हैं।
इस छोटी सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि फिरोज ने आपा खो दिया और पास रखे चाकू से पीड़ित पर हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आग्रीपाड़ा पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी फिरोज को धर दबोचा।




