मुंबई शहरहोम

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ FIR दर्ज

अब मुर्दो को भी नहीं बख्श रहे,

मुंबई : अब मुर्दो को भी नहीं बख्श रहे, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, 

मुंबई के मालाबार हिल स्थित पारसी समुदाय के पवित्र कब्रिस्तान टावर ऑफ साइलेंस में , अवैध रूप से घुसने और अंतिम संस्कार की रस्मों को फिल्माने के आरोप में एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान वीडियो बनाने वाले शख्स का नाम प्रिंस शीतला प्रसाद कनोजिया है, जो सोशल मीडिया पर ‘अल्टीमेट-ज़ोन-प्रिंस’ नाम से सक्रिय है।, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है और फिलहाल मुंबई के विले पार्ले में रह रहा है।

आरोपी अपने कैमरामैन के साथ सुरक्षा को चकमा देकर कमला नेहरू पार्क के पास एक अनधिकृत रास्ते से 50 एकड़ में फैले इस प्रतिबंधित वन क्षेत्र में घुसा था। , उसने व्यावसायिक लाभ और ऑनलाइन लोकप्रियता के लिए संवेदनशील अंत्येष्टि प्रक्रियाओं, मानव अवशेषों और पवित्र अनुष्ठानों को रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। बॉम्बे पारसी पंचायत (BPP) के CEO आदिल मालिया ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।,

पारसी समुदाय के ट्रस्टियों ने कहा कि आरोपी के इस कृत्य से विश्व भर के पारसियों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है, और स्थल की पवित्रता का गंभीर उल्लंघन हुआ है,।

मालाबार हिल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। , उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं जैसे धारा 329 (अतिक्रमण), 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 298 (पूजा स्थल को अपवित्र करना) और आईटी एक्ट की धारा 66(E) (निजता का उल्लंघन) के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button