
मुंबई के लालबाग इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के मामले में कालाचौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है,

लालबाग में एक जुलूस के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके में कुछ युवक बिना प्रशासनिक और पुलिस अनुमति (No-Objection Certificate) के ड्रोन उड़ा रहे थे।,
सुरक्षा एजेंसियों और मुंबई पुलिस के नियमों के मुताबिक, शहर में (विशेषकर संवेदनशील या भीड़भाड़ वाले इलाकों में) बिना पूर्व अनुमति के ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित है,
क्योंकि इससे सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है।
कालाचौकी पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर 5 युवकों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला F I R दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए युवकों के पास से 3 हाई-टेक ड्रोन और उनके रिमोट कंट्रोलर को अपने कब्जे में ले लिया है।
मुंबई पुलिस ने साफ किया है कि शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वीआईपी मूवमेंट, त्योहारों और सार्वजनिक जुलूसों के दौरान बिना लिखित अनुमति के ड्रोन, रिमोट-कंट्रोल एयरक्राफ्ट या पैराग्लाइडर उड़ाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



