महाराष्ट्रहोम

तीन BLO मामला दर्ज..?

चुनावी ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई, तीन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

उल्हासनगर। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान चुनावी ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में उल्हासनगर के हिललाइन पुलिस स्टेशन में तीन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें एक BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, विशेष पुनरीक्षण एवं चुनाव कार्य की समीक्षा के दौरान संबंधित कर्मचारियों को ड्यूटी पर अनुपस्थित पाया गया। बताया गया कि कर्मचारियों को 5 अगस्त 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्धारित चुनावी कार्य में उपस्थित नहीं होने और संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले में अश्विनी मोरे (शिक्षिका/BLO), मनीषा महाजन (अधीक्षक, उल्हासनगर मनपा) और विशाल सावंत (वरिष्ठ लिपिक, उल्हासनगर मनपा) के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 के तहत किए जाने की जानकारी सामने आई है। शिकायत के आधार पर हिललाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

चुनाव से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण और चुनावी प्रक्रिया में कर्मचारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

रिपोर्टर: बृजभूषण निषाद

जागरूक मुंबई न्यूज़ | उल्हासनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button