

बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय के पूर्वी परिमंडल-3 के अंतर्गत विक्रोली, पार्कसाइट, भांडुप, कांजुरमार्ग, मुलुंड और नवघर पुलिस थानों की टीमों ने कार्रवाई की।
इन पुलिस थानों में दर्ज चोरी, घरफोड़़ी, स्नैचिंग, मोबाइल चोरी और अन्य मामलों की तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने चोरी की संपत्ति बरामद की।
बरामद मालमत्ता में बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, वाहन, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान शामिल थे।
पुलिस ने जांच के बाद बरामद संपत्ति की पहचान कर उसे संबंधित वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा।
यह मालमत्ता प्रदान कार्यक्रम पूर्वी परिमंडल-3 की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नागरिकों को उनका सामान लौटाया गया।
खोई हुई संपत्ति वापस मिलने पर नागरिकों ने मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।




