ठाणेहोम

भिवंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

अवैध हथियार और नकली नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार

भिवंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार और नकली नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार

ठाणे (भिवंडी): भिवंडी पुलिस ने नकली नोटों और अवैध हथियारों के जाल को तोड़ते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 48 बंडल नकली नोट, एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। खास बात यह है कि आरोपी नकली नोट बच्चों के खिलौनों में छिपाकर रखे हुए थे। पुलिस ने बताया कि जब्त माल की कुल कीमत करीब 6.33 लाख रुपये है। इसमें एक इको स्पोर्ट कार भी शामिल है।

कैसे हुई कार्रवाई?                                             वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे को 29 सितंबर 2025 को सूचना मिली थी कि कुछ युवक मिल्लतनगर, भिवंडी में नकली नोट बदलने के लिए आने वाले हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने ममता अस्पताल के पास, चाविंद्रा रोड पर जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. शिवानंद ज्ञानेश्वर कोळी (24 वर्ष), निवासी – सिंहस्थ नगर, पाथर्डी फाटा, नाशिक

2. राहुल रामदास शेजवळ (24 वर्ष), निवासी – सिंहस्थ नगर, पाथर्डी फाटा, नाशिक

कौन-कौन से धाराएँ लगाई गईं?                  निजामपूरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा 3, 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1), 135 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस की अपील : पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नकली नोटों को असली समझकर किसी तरह के लालच में न आएं। यदि इस प्रकार की कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त शेखर बागडे और वरिष्ठ अधिकारी अमरसिंह जाधव के मार्गदर्शन में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button