मुंबईकरों की जेब पर फिर महंगाई की मार! 1 सितंबर से दूध होगा महंगा, थोक कीमत 102 रुपये प्रति लीटर….
मुंबई में महंगाई से जूझ रहे आम लोगों के लिए एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल दूध अब मुंबईकरों की जेब पर और ज्यादा बोझ डालने वाला है। 1 सितंबर से दूध की कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने जा रही है।