सरकार का सख्त संदेश

महाराष्ट्र में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 60 दिन में हटाने के आदेश
जागरूक मुंबई न्यूज़ | मुंबई
महाराष्ट्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों की राइट ऑफ वे (ROW) यानी सड़क के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने राज्य की सभी महानगरपालिकाओं, नगर परिषदों और नगर पंचायतों को ऐसे निर्माणों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सरकारी निर्देश के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्गों के ROW क्षेत्र में मौजूद नए या पुराने सभी बिना लाइसेंस वाले निर्माणों को 60 दिनों के भीतर हटाया और ध्वस्त किया जाएगा।
इसके साथ ही इस क्षेत्र में नए ढाबे, होटल, रेस्टोरेंट, खाने-पीने की दुकान या किसी भी तरह का व्यावसायिक निर्माण करने पर रोक लगा दी गई है।
🔴 सरकार का सख्त संदेश
ROW वह जमीन होती है जिसे सरकार सड़क और उससे जुड़ी सुविधाओं के लिए अधिग्रहित एवं आरक्षित करती है। इस क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण होने से सड़क सुरक्षा, यातायात और सरकारी जमीन के इस्तेमाल पर असर पड़ सकता है।
अब स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे अनधिकृत निर्माणों की पहचान कर समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जागरूक मुंबई न्यूज़ — खबर पर नजर, जनता की आवाज।



