मुंबई शहरहोम

सात महीने पुरानी चोरी

ब्रिज भूषण निषाद

कफ परेड में सात महीने पुरानी चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई | ब्रिज भूषण निषाद

कफ परेड पुलिस ने आर्मी कैंपस स्थित एक घर में करीब सात महीने पहले हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 37 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 16.64 लाख रुपये बताई गई है।

परिवार दो महीने के लिए गया था बाहर

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता सविता राजीव द्विवेदी जनवरी में अपने परिवार के साथ करीब दो महीने के लिए बाहर गई थीं। इसी दौरान घर की अलमारी से करीब 16 तोला 6 ग्राम सोने के आभूषण, विदेशी मुद्रा और भारतीय नकदी चोरी हो गई।

शिकायत मिलने के बाद कफ परेड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच की जिम्मेदारी पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत नेरकर को सौंपी गई।

पांच दिन तक CCTV फुटेज की जांच

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज लगातार पांच दिनों तक खंगाली। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक महिला संदिग्ध की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सपना संजय सिंह (37) के रूप में हुई है। वह कफ परेड स्थित जैकब हाउस बिल्डिंग, नॉफरा में रहती है।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 16.64 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्टर: ब्रिज भूषण निषाद

जागरूक मुंबई न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button