मुंबई शहरहोम

हत्या का सीसीटीवी से हुआ खुलासा

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत से आरोपी को दबोचा,

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत से आरोपी को दबोचा, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

एक हफ्ते पहले हुआ पुराना विवाद (झगड़ा)।

गिरफ्तार आरोपी: दीपक उर्फ दीपू नत्थूप्रसाद वर्मा (26 वर्ष, निवासी- तुंगा गांव, पवई / मूल निवासी- बांदा, उत्तर प्रदेश)।

पीड़ित (मृतक): युसूफ (55 वर्ष)।

मुंबई की पवई पुलिस और क्राइम ब्रांच कक्ष 10, ने पवई इलाके में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 24 मई 2026 की है, जब साकी विहार रोड स्थित लोढा सुप्रीमस आउट गेट (तुंगा गांव) के पास अज्ञात हमलावर ने 55 वर्षीय युसूफ की छाती पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी।  पुलिस सिपाही विजय घाडगे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल और आस-पास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन जीआईडीसी (GIDC), सूरत (गुजरात) ट्रैक हुई।

पुलिस टीम ने तुरंत सूरत पहुंचकर आरोपी दीपक वर्मा को हिरासत में लिया।  पूछताछ में उसने कबूला कि एक हफ्ते पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए उसने युसूफ की हत्या की थी।

आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पवई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेंद्र भारती, जॉइंट सीपी (क्राइम) अनिल कुंभारे और डीसीपी नवनाथ ढवले के मार्गदर्शन में

सीनियर पीआई विशाल राजे व उनकी टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button