मुंबई शहरहोम

हत्या के प्रयास

जोगेश्वरी पश्चिम में युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला

अंबोली पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया

मुंबई: जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर ब्लेड से हमला कर जान से मारने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अंबोली पुलिस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता संतोष रामफल मंडल (29) ऑफिस बॉय का काम करते हैं और अंधेरी पश्चिम, मुंबई में रहते हैं। 15 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 से 10:40 बजे के बीच वे अपने मित्र के साथ 10 फीट रोड, स्तंभ होटल के सामने, मेट्रो ब्रिज के नीचे डिवाइडर, जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में मौजूद थे।

इसी दौरान 26 वर्षीय आरोपी और 40 वर्षीय घायल व्यक्ति विमल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने विमल को नीचे गिराकर उसके गले पर ब्लेड से वार किया और उसे जान से मारने का प्रयास किया।

घटना की शिकायत मिलने के बाद अंबोली पुलिस ने 16 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

जागरूक मुंबई न्यूज़ : मुंबई की हर महत्वपूर्ण खबर से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button