
मुंबई क्राइम न्यूज़ – विदेशी ड्रग्स तस्कर को 12 साल कैद, 1.25 लाख रुपए जुर्माना
मुंबई – अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष (एएनसी), गुन्हे शाखा, मुंबई की एक बड़ी सफलता सामने आई है। सन 2021 में वाकोला, सांताक्रुज़ (पूर्व) इलाके में पकड़े गए विदेशी ड्रग्स तस्कर होनोरे इग्वे गाही (आयवरी कोस्ट का नागरिक, उम्र 44 वर्ष) को विशेष सत्र न्यायालय, मुंबई ने 12 वर्ष कठोर कारावास और ₹1.25 लाख जुर्माने की सजा सुनाई है।
मामला कैसे शुरू हुआ। 01 जनवरी 2021 को देर रात एएनसी की बांद्रा यूनिट गश्त पर थी। इसी दौरान हंस भुग्रा रोड, डायमंड आयवा हॉस्टल के सामने संदिग्ध रूप से खड़ी सफेद टाटा नैनो (MH-43-BU-0109) में आरोपी गाही पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 204 ग्राम कोकेन बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹51 लाख आंकी गई। कार की कीमत ₹5.9 लाख थी।
आरोपी के पास भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज भी नहीं पाए गए, जिसके चलते एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(क) सह 21(क) और विदेशी नागरिक कानून 1946 की धारा 14-अ(ब) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की जांच और कोर्ट की कार्रवाई। तत्कालीन प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल वाढवणे के मार्गदर्शन में पो.उ.नि. राम बागम और सपोनि सुरेश भोये ने मामले की गहन जांच की। अदालत में समय रहते चार्जशीट दाखिल की गई।
30 सितंबर 2025 को विशेष सत्र न्यायालय (कोर्ट रूम नं. 42) ने सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी को दोषी ठहराया और 12 साल कठोर कारावास व ₹1.25 लाख का दंड सुनाया।
कोर्ट में जिन अधिकारियों ने भूमिका निभाई। फिर्यादी : पो. शि.क्र. 081056 सचिन राठोड मार्गदर्शक अधिकारी : प्रभारी पो.नि. अनिल वाढवणे तपासी अधिकारी : पो.उ.नि. राम बागम, सपोनि सुरेश भोये कोर्ट पैरोकार : पो.ह.क्र. 00352 रंगनाथ घुगे, म.पो.शि.क. 091193 दीप्ती दरेकर, म.पो.शि.क. 112282 सुदक्षीना नेहे
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन : यह कार्रवाई मा. पुलिस आयुक्त देवेन भारती, अपर पुलिस आयुक्त (गुन्हे) शैलेश बलकवडे, पुलिस सह आयुक्त (गुन्हे) लखमी गौतम, पुलिस उपायुक्त (एएनसी) नवनाथ ढवळे और सहाय्यक पो.नि. सुधीर हिरडेकर के मार्गदर्शन में की गई।
मुंबई पुलिस ने कहा कि यह सफलता शहर को अंमली पदार्थ मुक्त समाज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।




