मुंबई उपनगरमुंबई शहरहोम

टिलकनगर पुलिस ने रिक्षा चोरी करने वाले सरगना को दबोचा

पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया

टिलकनगर पुलिस ने रिक्षा चोरी करने वाले सरगना को दबोचा

मुंबई, 2 अक्टूबर 2025 परिमंडल 6 के अधीन टिलकनगर पुलिस थाने की सीमा में स्थित पी. एल. लोखंडे मार्ग से 24 अगस्त 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने ऑटो रिक्शा चोरी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379(1) के तहत मामला दर्ज किया था।

गुन्हे शाखा के प्रभारी अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक विजयसिंह देशमुख और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आरोपी राजू खान कनोजिया (38 वर्ष), निवासी तुर्भे, नवी मुंबई को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई ऑटो रिक्शा भी बरामद कर ली है।  पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ मुंबई और नवी मुंबई क्षेत्र में पहले से ही 5 चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि उसने और भी कई ऑटो रिक्शा चोरी की होंगी। इस मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक विजयसिंह देशमुख कर रहे हैं। इस कार्रवाई को अपर पुलिस आयुक्त (पूर्व क्षेत्र) श्री महेश पाटील, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल 6) श्री समीर शेख, और सहायक पुलिस आयुक्त (देवनार विभाग) श्री आबूराव सोनवणे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष ढेमरे के नेतृत्व में पुलिस टीम में पीएसआई देशमुख, पोहे सावंत, पुलिसकर्मी पिंजारी, झिणे, नागरगोजे और काटकर ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button