
गोवंडी पुलिस ने अजामीनपात्र वारंट वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुंबई। परिमंडल-6 के अंतर्गत आने वाले गोवंडी पुलिस स्टेशन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके खिलाफ अजामीनपात्र वारंट (Non-bailable warrant) जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार, गोवंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज गु.र. क्र. 17/2021 के तहत धारा 307 (हत्या का प्रयास), 504, 506, 34 भादंवि के अंतर्गत मामला दर्ज था। इस मामले में आरोपी कुणाल पांडुरंग कांबळे और विशाल राजू गायकवाड़ को पहले जमानत मिली थी, परंतु वे सत्र न्यायालय, कोट केस क्रमांक 262/21 की सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं हो रहे थे।
उनकी अनुपस्थिती को देखते हुए माननीय न्यायालय ने दोनों के विरुद्ध अजामीनपात्र वारंट जारी किया। वारंट प्राप्त होते ही गोवंडी पुलिस स्टेशन के वारंट बजावणी पथक — सफौ. जायभाय, भडवळकर और पोह. बोराटे — ने गुप्त माहिती और तांत्रिक साधनों की मदद से आरोपियों का ठिकाना पता लगाया। पुलिस ने आरोपियों के रहने के स्थान पर सटीक सापळा (घेरा) रचकर दोनों को शिताफी से गिरफ्तार किया और तुरंत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस सफल कार्रवाई में सफौ. जायभाय, भडवळकर और पोह. बोराटे की विशेष भूमिका रही।




