मुंबई शहरहोम

Crime Branch – Unit 1

सुर्खियों में आज सबसे बड़ी ख़बर मुंबई से…

जहाँ मुंबई क्राइम ब्रांच ने हाई-प्रोफाइल फर्जी पुलिस को गिरफ्तार किया,  जो खाकी की धौंस दिखाकर और खुद को बड़ा अफसर बताकर लोगों को लाखों का चूना लगा रहा था। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch – Unit 1) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है ।

दरअसल, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एक 54 साल का शख्स खुद को पुलिस का बड़ा अधिकारी बताता है।

सिर्फ इतना ही नहीं, उसने अपनी गाड़ी पर बाकायदा ‘पुलिस’ की तख्ती लगा रखी थी और फर्जी सरकारी पहचान पत्र (Fake ID) भी बना रखा था। इस फर्जी पहचान के दम पर वो और उसके साथी मासूम नागरिकों को बैंक से लोन दिलाने के बहाने ठग रहे थे।

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि यह ठग अंधेरी के फाइव स्टार होटल ‘द लीला’ में आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछाया और कल, यानी 26 जून को होटल के पास से घेराबंदी करके एक ग्रे रंग की टाटा पंच कार (नंबर MH12XH9447) को रोका, जिस पर पुलिस लिखा हुआ था। पुलिस ने मौके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जब इनकी तलाशी ली गई, तो इनके पास से फर्जी पुलिस आईडी और कई जाली दस्तावेज़ बरामद हुए।

आपको बता दें कि इन आरोपियों के खिलाफ सहार पुलिस स्टेशन में ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से आरोपी नंबर 3 का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जिस पर कस्तूरबा मार्ग, साकीनाका और खेरवाड़ी पुलिस स्टेशनों में पहले से ही धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं, चाहे वो खुद को कितना ही बड़ा अधिकारी क्यों न बताए। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button