
मुंबई के पवई इलाके से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ नज़र उतारने के बहाने घर में घुसे एक शख्स ने महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। आरोपी खुद को तृतीयपंथी बताकर भीख माँगने और लोगों को झांसे में लेने का काम करता था। पवई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी सर्विलांस और खुफिया तंत्र की मदद से महज़ 4 घंटे के भीतर आरोपी को ठाणे के कलवा से गिरफ्तार कर लिया।
मुंबई पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिना पुष्टि के घर में प्रवेश न दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत 100 या 112 पर संपर्क करें।




