मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में पायधुनी पुलिस ने विदेशी सिगरेट और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के अवैध भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कार्रवाई में 11,710 विदेशी सिगरेट और 2,172 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट जब्त की गईं। जब्त माल की कुल कीमत ₹72,21,550 बताई गई है। मामले में 19 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।