
जागरुक मुंबई न्यूज़
🔴 मुंबई: महिला सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े करते हुए, घाटकोपर में एक महिला पायलट के साथ गुरुवार रात कैब में छेड़छाड़ की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
महिला अपने पति से मिलने के बाद घर लौट रही थी, तभी कैब ड्राइवर साजिद गुलहसन शेख (28) ने रास्ते में दो अज्ञात लोगों को बैठा लिया। इनमें से एक ने महिला से छेड़छाड़ की और दूसरा उसे डराता रहा।
पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। ड्राइवर ने भी महिला को घर के पास छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा है। घाटकोपर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है और फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।
– जागरूक मुंबई न्यूज़