मुंबई शहरहोम

MCOC

रिपोर्टर: सुधाकर नाडार

RCN जारी फरार आरोपी अख्तर मर्चंट दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

काशिमीरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; MCOC मामले में 22 अगस्त तक ट्रांजिट रिमांड

मुंबई/मीरा-भाईंदर: मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के काशिमीरा पुलिस थाने की टीम ने गंभीर अपराध के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अख्तर कासमअली मर्चंट को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI Airport) से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से नॉन-बेलेबल वारंट (NBW) और रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी किया गया था।

पुलिस के अनुसार, काशिमीरा पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 700/2023 के मामले में आरोपी फरार था। 17 अगस्त 2026 को पुलिस ने उसे दिल्ली के IGI Airport पर इंटरसेप्ट कर हिरासत में लिया।

पिस्तौल दिखाकर गोली चलाने की कोशिश का आरोप पुलिस के मुताबिक, यह मामला 13 अक्टूबर 2023 का है। सुबह करीब 10:09 बजे मीरा रोड पूर्व स्थित इंटरनेशनल बेकिंग कंपनी, सनराइज बिल्डिंग, शिवाजी पुतला के पास एक व्यक्ति ने काला हेलमेट पहनकर पिस्तौल दिखाते हुए गोली चलाने का प्रयास किया था।घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अख्तर मर्चंट की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उसे पकड़ने के लिए NBW तथा RCN जारी किया गया।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 381, 386, 120(B) और 34, शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 तथा MCOC Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

IGI Airport पर ऐसे पकड़ा गया आरोपी

17 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:24 बजे अख्तर मर्चंट को दिल्ली के IGI Airport पर इंटरसेप्ट कर हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे उसी दिन शाम करीब 4:20 बजे पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली में पेश किया गया।

काशिमीरा पुलिस की ओर से API योगेश काले ने आरोपी की ट्रांजिट रिमांड की मांग की। अदालत ने पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की। अदालत के आदेश के अनुसार आरोपी को 22 अगस्त 2026 तक महाराष्ट्र लाकर विशेष न्यायाधीश–1 (MCOC), ठाणे के समक्ष पेश किया जाएगा।

साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच

अख्तर मर्चंट को महाराष्ट्र लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मामले के पीछे की कथित साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम में अख्तर मर्चंट की भूमिका को लेकर आगे की जांच कर रही है। मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की ओर से गंभीर अपराधों में फरार और वांछित आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर: सुधाकर नाडार

जागरूक मुंबई न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button