मुंबई शहरहोम

चार लोगों की मौत

रिपोर्टर : सुधाकर नाडार

नेवी नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई के कफ परेड पुलिस थाना क्षेत्र के नेवी नगर इलाके में 15 अगस्त 2026 को एक ही परिवार के चार सदस्यों के मृत पाए जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में अपमृत्यु (ADR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पुरणमल शंभूलाल मेहरा (30), उनकी पत्नी ओमा पुरणमल मेहरा (28), बेटे यश पुरणमल मेहरा (3) और दो माह के एक शिशु के रूप में हुई है।

प्राथमिक जांच में पुरणमल मेहरा के फंदे से मृत अवस्था में मिलने की बात सामने आई है, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे घर में मृत पाए गए। पुलिस को प्रथमदृष्टया पत्नी और बच्चों की मौत विषैले पदार्थ के सेवन/विषप्रयोग की आशंका से होने की जानकारी मिली है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

चारों शवों को कफ परेड मोबाइल-1 के माध्यम से जे.जे. अस्पताल, मुंबई ले जाया गया, जहां आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button