
पनवेल पुलिस का बड़ा खुलासा: शादी की जिद करने पर प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या,
शव को जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार
नवी मुंबई पनवेल तालुका पुलिस ने एक बेहद पेचीदा और अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने शादी के दबाव से तंग आकर अपनी २७ वर्षीय प्रेमिका की लोहे की रॉड से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी, इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के इरादे से उसने शव को पास के ही एक घने जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया,
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका मुंब्रा-दिवा इलाके की रहने वाली थी। , वह अपने २७ वर्षीय प्रेमी पर पिछले काफी समय से शादी करने का दबाव बना रही थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था,, घटना के दिन भी इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने लोहे की रॉड से मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए जंगल का रुख किया और वहां उसे जला दिया,, ताकि मृतका की पहचान न हो सके। हालांकि, पनवेल तालुका पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तकनीकी विश्लेषण (Technical Investigation), कॉल डिटेल्स और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कड़ियां जोड़ीं,,
इस पुख्ता वैज्ञानिक जांच के दम पर पुलिस ने आखिरकार आरोपी को धर दबोचा। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।




