ठाणेहोम

ठाणे युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या

इलाके में दहशत,

ठाणे में आपसी विवाद और दादागीरी के चलते ठाणे युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

वर्तकनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शास्त्रीनगर नाका इलाके में एक चाय की दुकान के पास आपसी विवाद और इलाके में ‘दबंगई’ (दादागीरी) को लेकर एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।वारदात के बाद आरोपी मौके पर मौजूद अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

शिकायतकर्ता प्रवीण देवदास इंगले अपने साथियों—विष्णु (मृतक), अजय सिंह, नीलेश गेनालाल यादव, बंसी त्रिपाठी और अन्य के साथ शास्त्रीनगर नाका स्थित ‘एक प्रेमाचा चहा’ शॉप के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

उसी दौरान आरोपी दोपहिया वाहनों (बाइक) पर सवार होकर वहां पहुंचे। ‘इस एरिया में हमारी दादागीरी चलती है’ कहकर उन लोगों पर हमला कर दिया, आरोपियों में शामिल प्रकाश मारूती तिखे उर्फ पक्या ने विष्णु को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और चिल्लाया, “तू कौन है… इस एरिया में हमारी दादागीरी चलती है।

” इसके तुरंत बाद पक्या ने अपने पास से चाकू निकाला। जब विष्णु ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, तो वह नीचे गिर गया। मौके का फायदा उठाकर प्रकाश तिखे ने विष्णु की छाती पर बैठकर उसके पेट के बाईं तरफ और छाती पर चाकू से दो ताबड़तोड़ वार किए, जिससे विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पक्या के भाई विक्की तिखे ने विष्णु को लात-घूंसों से पीटा। गवाहों को दी जान से मारने की धमकी हमले के बाद आरोपियों ने हाथ में तलवार और चाकू लहराते हुए शिकायतकर्ता और वहां मौजूद अन्य गवाहों को धमकाते हुए कहा, “तुम लोग ज्यादा होशियार बनोगे तो तुमको भी यही मार डालेंगे,

इस एरिया में हमारा राज चलता है।” इस खूनी वारदात और धमकी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ‘एक प्रेमाचा चहा’ शॉप के पास, शास्त्रीनगर नाका, वर्तकनगर, ठाणे पश्चिम।

मृतक का नाम: विष्णु (विष्णु नायर)।

प्रवीण देवदास इंगले (उम्र 33 वर्ष)।

प्रकाश मारूती तिखे उर्फ पक्या

विक्की मारूती तिखे

विक्की करोतीया इसके हाथ में तलवार लिए हुए था

सिद्धार्थ गौतम रोकडे इसके हाथ में चाकू लिए हुए)

गणेश दिवे और उनके साथ आए दो अन्य अज्ञात लोग।

वारदात में एक तलवार और दो चाकू का इस्तेमाल किया गया। वर्तक नगर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button