
मुंबई क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल ब्लास्ट और फायरिंग केस के मुख्य आरोपियों को दबोचा

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच (यूनिट-6) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुए फायरिंग और बम ब्लास्ट मामले के मुख्य मास्टरमाइंड और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से मुंबई में छिपे हुए थे।
7 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित शिबपुर पुलिस स्टेशन में विभिन्न गंभीर धाराओं (जैसे हत्या का प्रयास, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से ही आरोपी शहर छोड़कर फरार थे।मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी और उसके साथी देवनार (मुंबई) की एक इमारत के कमरे में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं।
इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनपावर की मदद से घेराबंदी कर तीन आरोपियों को धर दबोचा।
शमीम अहमद अब्दुल रशीद (उम्र 40 वर्ष), निवासी: शिबपुर, हावड़ा, पश्चिम बंगाल।
जमील अख्तर अली (उम्र 43 वर्ष), निवासी: शिबपुर, हावड़ा, पश्चिम बंगाल।
अफताब अनवर खुर्शीद अनवर (उम्र 44 वर्ष), निवासी: शिबपुर, हावड़ा, पश्चिम बंगाल। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये तीनों आरोपी शिबपुर पुलिस स्टेशन (हावड़ा) में दर्ज कुल 5 अलग-अलग आपराधिक मामलों में वॉन्टेड थे।
हावड़ा (पश्चिम बंगाल) पुलिस की टीम मुंबई पहुंच चुकी है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इन तीनों मुख्य आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले रही है।
यह पूरी कार्रवाई मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यूनिट-6 की टीम द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई।




